बीरभूम। लगता है कि बीरभूम देशी बमों का हब बन गया है। पुलिस ने रविवार को बीरभूम जिले के नानूर में एक बांस की झाड़ी में दो ड्रम में भरकर रखे देसी बम बरामद किए हैं।पुलिस ने बताया कि दिहाड़ी मजदूरों द्वारा जमीन की खुदाई के दौरान बांस की झाड़ी में देसी बम बरामद किए गए और इस क्षेत्र को पुलिसकर्मियों द्वारा बम निरोधक दस्ते के आने तक घेर लिया था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता है कि यहां बम रखने में किन लोगों का हाथ है। ज्ञात हो कि कई दिन पहले भी जिले से बम मिले थे। साथ ही पन्द्रह दिनों पहले पुलिस ने बीरभूम जिले केनानूर प्रखंड के चांदीपुर में एक पॉल्ट्री फार्म के निकट प्लास्टिक के बैगों में रखे 70 बम बरामद किए। गुटीय और राजनीतिक संघर्षों के कारण नन्नूर पिछले कई माह से सुर्खियों में है। इन घटनाओं के कारण गरीब लोग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •