लोगों ने लगाया दमकल पर लापरवाही का आरोप

जाकीर अली

हावड़ा।ani nnews एक बार फिर हावड़ा में अगलगी की घटना घटी है। पुलिस, दमकल व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी में बताया गया है कि जिले के उलुबेडिया स्थित कालीतला इलाके में आग लगी। आग के कारण देर रात को ही बस्ती के लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा। आग लगने से पांच दुकानें व एक गोदाम जल कर खाक हो गया। शनिवार आधी रात के बाद छह नंबर राजमार्ग से लगे कालीतला इलाके की एक दुकान में अचानक आग लग गई। जब तक लोग नींद से जाग कर बाहर निकले तब तक आग भीषण चुकी थी।
भयावह आग की लपटों ने देखते ही देखते पांच दुकानों व चटाई के एक गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने फौरन दमकल व पुलिस को खबर दी। इस मामले में स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आग लगने की सूचना दिए जाने पर दमकल की सिर्फ एक इंजन बगैर पानी के मौके पर भेजी गई। आग बुझाने के लिए लोगों ने स्थानीय तालाबों से पानी का इंतजाम किया। बाद में दमकल की एक और इंजन मंगाई गई। दो इंजनों की मदद से करीब तीनघंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
ज्ञात हो कि लगभग 15 दिन पहले भी हावड़ा जिले के बागनान थानांतर्गत रविबाग के काजीपाड़ा ग्राम में देर रात आग लगने से एक ही परिवार के छह लोग जल गए। इसमें पांच बच्चे व उसकी मां बुरी तरह जल गई है। उक्त रात सामिया बेगम अपने पांच बच्चों के साथ घर में सो रही थी। घर में मोमबत्ती जल रहा था। किसी कारणवश मोमबत्ती से आग लग गई।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •