कोलकाता।  महानगर के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अढाइ लाख रुपये का गांजा बरामद किया गया है। मिली जानकारी में बताया गया है कि उक्त मामले में अण्डमान निकोबार द्वीप जा रहे एक व्यक्ति शम्भू दास को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास ही उक्त मादक पदार्थ मिले है।  बरामद किये गये गांजा का परिमाण 10 किलो है। नारकोटिक्स अधिकारियों ने  गांजा अपने कब्जे में ले लिया। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि शम्भू दास अण्डमान निकोबार द्वीप में इस नशीले पदार्थ की खपत करने जा रहा था। उससे पूछताछ जारी है और हो सकता है और भी कई लोग गिरफ्तार हों।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •