बंगाल की खाड़ी की ओर मानसून के बढ़ने के आसार

कोलकाता। तेज गर्मी के कारण लोगों का बूरा हाल है। ऐसे में लोग मानसून का इंतजार कर रहें हैं। बताया जा रहा है अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र और सिक्किम में  तेज बारिश हो सकती है। दक्षिण पश्चिम मानसून के मोरिन इलाके के दक्षिणी हिस्से और दक्षिण पश्चिम, दक्षिण पूर्व और पूर्वी मध्य बंगाल की खाडी के कुछ और हिस्सों में तथा बंगाल की खाडी के शेष हिस्सों में अगले चार-पांच दिनों में और आगे बढऩे की संभावना है। इसके अलावा देश के उत्तरपूर्वी इलाके नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा की ओर 30 से 31 मई के बीच मानसून बढने के आसार हैं। दक्षिण अरब सागर, मालद्वीप, कोमोरिन इलाके और दक्षिणी केरल की ओर 30-31 मई के दौरान मानसून के आगे बढऩे की संभावना है।

अगले 24 घंटे में अंडमान, निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र और सिक्किम में कहीं कहीं तेज बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल के पहाडी इलाके, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार और उत्तराखंड के अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ तथा असम, मेघालय, गांगेय पश्चिम बंगाल, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी और तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान विदर्भ और राजस्थान में कहीं कहीं तेज गर्म हवा चलने की आसार हैं। गत 24 घंटे के दौरान विदर्भ के कुछ हिस्सों में और तेलंगाना के अलग अलग हिस्सों में गर्म हवा चल रही थी। पश्चिमी राजस्थान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, गांगेय पश्चिम बंगाल,ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में और रायलसीमा और विदर्भ के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर था।

असम,मेघालय, बिहार, पूर्व राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात , कोंकण, गोवा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सो में और पश्चिम बंगाल के पहाडी इलाके, सिक्किम, पूर्व उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम राजस्थान और तेलंगाना के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर था। अरूणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में और असम, मेघालय के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से बहुत अधिक नीचे था जबकि आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा तमिलनाडु के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे था।देश के मैदानी इलाके में विदर्भ के चंद्रपुर में सबसे अधिक 47.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। असम, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश और केरल के कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल के पहाडी इलाके, सिक्किम, बिहार, उत्तराखंड और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •