मृतका का पति घटना के बाद से फरार

कोलकाता। रिश्ते किस तरह से तार तार हों रहें है इसका प्रमाण इस वारदात से मिल सकता है। दुर्गापुर शहर के बेनाचिति इलाके में एक महिला रीना बेगम (30) की हत्या के बाद उसके शव को घर में ही दफना देने का मामला सामने आते ही लोगों में सनसनी फैली। पुलिस ने शुक्रवार शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को अंजाम देने का आरोप उसके पति पर ही लगा है।हालांकि उसके फरार होने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त रीना बेगम 30 के रूप में हुई है।
हैदर अली मूलरूप से वीरभूम जिले के नानूर इलाके का निवासी है। वह राजमिस्त्री का काम करता था। बेनाचिति उत्तर पल्ली इलाके में वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। बुधवार से वह लापता था। मकान मालिक तरुण राय को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार डीसीपी अभिषेक मोदी के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस ने पहुंच कर मिट्टी खोदकर शव को बाहर निकाला। अनुमान किया जा रहा है कि 3,4 दिन पहले हत्या कर शव को घर के पीछे जमीन में गाड़ दिया गया है। तरुण राय ने कहा कि हैदर ने बताया की मुझसे गलती हो गयी है। अभिषेक मोदी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •