पुलिस ने लिया लाठीचार्ज व आंसू गैस का सहारा

जाकीर अली/ एजाज जान

हावड़ा/कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार के सचिवालय नवान्न के बाहर प्रदर्शन कर रहे वामपंथी पार्टियों के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। माकपा समेत अन्य वामपंथियों पार्टियों के कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने वामपंथी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए लाठी चार्च की और आंसू गैस के गोले छोड़े। आरोप है कि उक्त दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सेंट्रल कोलकाता में करीब दो हजार पुलिस वाले तैनात किए गए हैं।
इधर राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ वाममोर्चा के नवान्न अभियान के लिये तय किये गये समय से पहले ही माकपा के वरीय नेता सुजन चक्रवर्ती दर्जनों माकपा समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । सुजन चक्रवर्ती सह पांच वामों विधायक भी गिरफ्तार किये गये हैं। पुलिस व सूत्रों ने बताया कि तय समय से काफी पहले ही सुजन चक्रवर्ती दर्जनों माकपा समर्थकों के साथ हल्ला बोल तरीके से नवान्न के नॉथ गेट से भीतर प्रवेश कर रहें थें कि पुलिस ने उक्त लोगों को दबोच लिया।वामपंथी दलों द्वारा राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ 22 मई को नवान्न अभियान का अह्वान किया गया था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •