भीलवाड़ा। प्रताप नगर थाना पुलिस ने आजाद नगर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा कर संचालिका के साथ ही मुंबई व कोलकाता की दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला से गहनता से पूछताछ कर रही है।
प्रशिक्षु आरपीएस दिनेश कुमार ने कहा कि शहर में देह व्यापार की मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई के लिए टीम को लगाया गया था। इस पर आज एक मुखबिर से आजाद नगर के ओ सेक्टर के एक मकान में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मकान पर दबिश दी गई तो वहा पर एक महिला के साथ दो युवतियां मिली। यह दोनो युवतियां मुंबई व कोलकाता से यहां बुलाई गई थी। प्रशिक्षु आरपीएस दिनेश कुमार ने बताया कि संचालिका महिला से गहनता से पूछताछ की जा रही है। जिसमें ओर भी कई राज खुलने की संभावना है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •