कोलकाता। दक्षिण चौबीस परगना जिला स्थित बिष्णुपुर में तृणमूल नेता इस्माइल पोलान  की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उख्ट घटना के बाद से इलाके में तनाव फैल गई है स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत भी है। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के लगभग 10 बजे बरखाहाट से इस्माइल अपनी बाइक द्वारा घर लौट रहा था। तभी अमर ज्योति पार्क के पास कुछ बदमाशों ने  तृणमूल नेता इस्माइल पोलान पर हमला कर दिया। बदमाशों ने तृणमूल नेता को गोली मार दी और इससे पहले की स्थानीय लोग कुछ कर पाते बदमश वारदात को अंजाम देकर भाग गयें। घायल  तृणमूल नेता इस्माइल पोलान को तुरंत स्थानीय एक नार्सिंहहोम में भर्ति किया गया जहां शनिवार भोर तड़के इस्माइल  की मौत हो गई। फिलहाल हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। लेकिन मृतक के परिजनों का दावा है कि इस्माइल पोलान हमेसा से ही इलाके में गलत कामों का विरोध करता था यही कारण है कि उसकी हत्या की गई है। खबर के लिखे जाने तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •