सुरेश प्रभु, स्मृति ईरानी व अन्य होंगे मौजूद

कोलकाता। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा देश में 125 जगहों पर मोदी मेले का आयोजन करेगी। सरकार के जनहितैषी कार्यों को जनता के बीच ले जाने के लिए पार्टी के जरिए बने सात स्तरीय कार्यक्रमों में मोदी मेले का आयोजन एक प्रमुख पहल है।

ऐसे में राज्य में भी  ‘मोदी मेला’ का आयोजन किया जाएगा। सभी जिलों में यह मेला 26 मई से शुरू होगा। माना जा रहा है कि जनसंपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र ने यह पहल की है। राज्य में उक्त मेले की तैयारी की बात की जा रही है। इस मेले में ‘मन की बात’ की तर्ज पर ‘जन की बात’ कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें साधारण व्यक्ति ऐप और इंटरनेट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी बात कर सकते हैं। लोग अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रधानमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

 भाजपा नेताओं का मानना है कि इस मेले से पार्टी का जनता से संपर्क बढ़ेगा। यह कार्यक्रम ‘मन की बात’ से भी अधिक लोकप्रिय होगा। इसके साथ ही भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ेगा। यह मेला 15 जून तक चलेगा।  इसमें मोदी सरकार के तीन वर्षो की उपलब्धियां आम जनता को बताई जाएंगी। मेले में सुरेश प्रभु, स्मृति ईरानी सहित भाजपा के कई अन्य शीर्ष नेता उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र की ओर से इस मेले का आयोजन किया गया है। इससे भाजपा जनता में लोकप्रियता बढ़ना चाहती है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •