व्यवसायी को धोना पड़ा 5 किलो रजत से हाथ

कोलकाता। क्या आपने कभी सोचा होगा कि सड़कों पर चांदी बिखर जाए तो क्या होगा। लेकिन महानगर कोलकाता के एक सड़क पर ऐसा ही हुआ । जी हैं, सड़क पर 5 किलो चांदी बिखरी हो तो उसे उठाने के लिए लोगों की भीड़ लगनी स्वाभाविक है। दक्षिण 24 परगना के भानगर इलाके में ऐसा ही नजारा दिखा। दरअसल यहां से गुजरते वक्त एक व्यापारी के बैग से 5 किलो चांदी के बहुत छोटे-छोटे दाने सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की नजर गई तो उन्होंने एक-एक दाना बटोर लिया और चलते बने।
यहां का नजारा तो यह था कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक, सब चांदी बटोर रहे थे। इन लोगों के कारण ट्रैफिक भी जाम हो गया। चांदी बटोर रहे लोगों को हटाने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी। चांदी बटोर रहे एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि ऐसा मौका कौन छोड़ेगा भला।
इधर 5 किलो चांदी का नुकसान झेलने वाले व्यवसायी गौतम नास्कर अपने भाग्य को कोस रहे हैं। सुबह वह राजरहाट की एक फैक्ट्री गए थे। पोलरहट में उनका बैग फट गया और 5 किलो चांदी सड़क पर फैल गई। वह मोटरसाइकल पर थे तो उन्हें इस बात का पता नहीं चला।इस नुकसान से गौतम बहुत परेशान हैं। उनका कहना है, ‘यह चांदी सवा दो लाख रुपये की कीमत की थी। अनजाने में सारी चांदी चली गई। इस नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती। मेरा व्यवसाय डूब गया।’ पुलिस केवल 300 ग्राम चांदी बरामद कर पाई है। जिन लोगों ने सड़क से चांदी बटोरी थी उनकी पहचान करना लगभग असंभव है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •