कोलकाता।

बात अगर विश्व प्रसिद्ध दुर्गा पूजा की हो तो कोलकाता के आगे कोई नाम नहीं होगा। जी हां, महानगर के दुर्गा पूजा में इस बार चीन संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। खबर है कि यहां के दुर्गा पूजा की भव्यता व प्रसिद्धी के कायल चीन इस साल के इस समारोह में साझेदार बनने की योजना बना रहा है। पश्चिम बंगाल और यूनान प्रांत के लोगों के बीच रिश्ते बनाने की योजना के तहत चीन इस उत्सव के दौरान कुनमिंग शहर से पर्यटकों को कोलकाता लाने की योजना है। दोनों देशों को दरअसल बांग्लादेश-चीन-भारत-म्यांमार (बीसीआईएम) आर्थिक गलियारे की मदद से जोड़ा जाना है।

चीन के कांउसिल जनरल मा झानवू ने बताया कि, ‘हम प्रबंध कर रहे हैं ताकि चीन से  लोगों का एक समूह अक्टूबर में दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता आ सके। भारतीयों की तरह, चीनी लोगों को भी संस्कृति में भारी रूचि है। पूर्वी संस्कृतियों में बहुत सा तालमेल हैं।’ पर्यटकों को लाने के अलावा, वे शहर में दुर्गा पंडालों से भी जुड़ने की योजना बना रहे हैं ताकि इस दौरान चीनी प्रतीकों का प्रदर्शन यहां चलने वाले चार दिवसीय उत्सव में किया जा सके। चीन के इन प्रतीकों में ड्रैगन से जुड़े चिन्ह, छाते आदि शामिल हैं।उन्होंने कहा कि यह संस्कृति का आदान-प्रदान होगा। यूनान प्रांत के सरकारी अधिकारियों का एक दल इस माह के अंत में शहर में आएगा। ताकि राज्य पर्यटन विभाग के अधिकारियों और बड़े पूजा आयोजकों से बातचीत की जा सके व योजना पर कार्य हो।

 

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •