कोलकाता। पश्चिम बंगाल की एक हाईप्रोफाइल दास फैमिली की युवती स्वीटी दास ने इंदौर में खुदकुशी कर लिया। वह यहां 10 दिन पहले ही आई थी। उसके साथ उसका बॉयफ्रेंड भी था।युवती ने फांसी लगा ली। वह लिव-इन रिलेशनशिप में हीरा नगर थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में रह रही थी। कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका। लेकिन उसके दोस्त का कहना है कि प्रेमी से कुछ दिन पहले ब्रेकअप हो चुका था, जिससे वह डिप्रेशन में थी। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके माता- पिता को दे दी है। हीरा नगर थाने के पुलिस अधिकारी शशिकांत चौरसिया के मुताबिक बजरंग नगर में किराए से रहने वाली 23 वर्षीय स्वीटी दास की फांसी लगाने से मौत हो गई। वह दोस्त सिद्धांत भराली के साथ लिव इन में दस दिन से रह रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला दोनों की मुलाकात कोलकाता में एक कंपनी में हुई थी। सिद्धांत ने पुलिस को बताया कि सुबह वह जागा तो स्वीटी को पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटका देखा। उसने तुरंत मकान मालिक को जानकारी दी। मकान मालिक की मदद से उसे फंदे से उतारकर एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में सिद्धांत ने बताया वे बाहर पार्टी कर घर आए थे। स्वीटी कई दिन से डिप्रेशन में थी। वह पहले भी अपने हाथ काट चुकी थी। साथ ही मरने की बात करती थी। संभवत: प्रेमी से ब्रेकअप को लेकर परेशान थी। युवती के माता-पिता को सूचना दे दी है। परिजन के आने पर युवती का पीएम होगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •