बांकुड़ा। राज्य में सड़क हादसों का क्रम जारी है। बांकुड़ा जिले के बोनोग्राम के पास एक ट्रक द्वारा सब्जियों से लदी वैन को टक्कर मार देने से उस पर सवार दो किसानों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। किसान सुबह बाजार पहुंचने के लिए एक वैन से बेलातोड़ की ओर जा रहे थे कि यह हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने इतनी जोर की टक्कर मारी कि सभी किसान सड़क पर जा गिरे। इस घटना में दो किसानों की मौत हो गयी। सातों घायल किसानों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बांकुड़ा सम्मिलानी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में पांच की हालत गंभीर बतायी जाती है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •