पुलिस कर्मियों के साथ हुई धक्का मुक्की भी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में निकाय चुनाव हिंसा की घटना सह कई वॉर्डों में उपद्रवियों ने ईवीएम मशीनें पोलिंग बूथ पर भी तोड़फोड़ का आरोप सत्ताधारी सरकार के विरोधियों ने लगाया है। साथ ही  आरोप है कि उपद्रवियों ने वोटरों की पिटाई भी की। इन हिंसक घटनाओं के विरोध में कांग्रेस व माकपा नेताओं ने कोलकाता में रॉडन स्ट्रीट पर चुनाव आयोग के दफ्तर का घेराव किया और  उन्होंने वहां पर चुनाव आयुक्त एके सिंह से मिलने की मांग की। लेकिन चुनाव आयुक्त के मिलने से मना करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर दिया। कांग्रेस के ओम प्रकाश मिश्रा व माकपा के नेताओं राबीन देब व सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि वे डोमकल और पुजाली में दोबारा चुनाव कराने की मांग को लेकर ज्ञापन देना चाहते थे। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों व कांग्रेस व माकपा कर्मियों के साथ जमकर धक्का मुक्की की घटना भी घटी। जब आयोग के दफ्तर का घेराव कर रहें कांग्रेस व माकपा नेताओं को किसी बी हालात में आयोग के दफ्तर में जाने नहीं मिला तो वह लोग वहीं सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •