कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कई चुनावों में नंबर 2 रहने वाली भाजपा अब राज्य में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराना चाहती है। रविवार को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी स्थिति सुधारने और ममता बनर्जी के किले को ध्वस्त करने के लिए कई मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट दिए हैं। भाजपा इस बार पश्चिम बंगाल में सिर्फ 3 नगर निगमों पर चुनाव लड़ रही है। इनमें रायगंज, दोमकल और पुजाली शामिल है। बाकी के सारे निगम क्षेत्रों को भाजपा ने अपने सहयोगी गोरखा जन मुक्ति को मोर्चे के लिए छोड़ दिया है। दोमकल और पुजाली मुस्लिम इलाका है और इन नगर निगम क्षेत्रों में पार्टी ने 10 मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारा है। भाजपा के अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष अली हुसैन ने बताया कि दोमकल में 96 फीसदी मतदाता मुस्लिम हैं, और 20 में से हमारे 7 उम्मीदवार मुसलमान हैं। नवंबर 2016 में हुए चुनाव में भाजपा ने कूचबिहार लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था और वाम मोर्चा को पीछे धकेलकर दूसरे नंबर पर आ गई थी। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भी पार्टी अपना प्रदर्शन रिपीट करेगी। पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अगर चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हुए तो भाजपा मुख्य विपक्षी पार्टी बन सकती है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •