हावड़ा। उलुबेड़िया के एक घर में सत्तर वर्षीय एक विधवा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी बहू और दो पोतों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मुख्य संदिग्धों के रूप में तीनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सुबह हावड़ा जिले के खालिसानी में रामनगर के मकान घर पर सत्तर वर्षीय विधवा उमा पांजा का विकृत शव मिला। उमा पांजा की गरदन के पास कंधे व पीठ पर आघात के निशान पाये गये हैं। घटना के समय विधवा का बेटा अनिल पांजाै घर पर नहीं था । वह काम पर गया था। पड़ोसियाें ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। पुलिस ने विधवा की हत्या के मामले में मुख्य संदिग्धों के तौर पर इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •