सहारनपुर। सहारनपुर में हिंसा की आग एक बार फिर सुलग चुकी है। यहां शब्बीरपुर हिंसा को लेकर धरना दे रहे भार्मी आर्मी के कार्यकर्ताओं को उठाने के विरोध में शहर में बवाल हो गया। इस बवाल के बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ गाली-गलौच के साथ पथराव, फायरिंग व आगजनी की। आज इन कार्यकर्ताओं ने पुलिस को भी दौड़ लिया। आज कई स्थानों पर पुलिस व दलित आमने-सामने रहे।
हिंसा को लेकर धरना दे रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को उठाने के विरोध में शहर व रामपुर मनिहारन क्षेत्र में जमकर बवाल हुआ। पुलिस के साथ गाली-गलौच पथराव,फायरिंग, तोडफ़ोड़ व आगजनी की। रामपुर मनिहारन सीओ की जीप तोड़ दी। रामनगर पुलिस चौकी में आग लगा दी। एक-एक बस व कार समेत डेढ़ दर्जन दो पहिया वाहनों में आग लगा दी। एडीएम, एसडीएम, नगर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को कालोनी में घुसकर जान बचानी पड़ी। इस घटना में एक सिपाही समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। कई स्थानों पर पुलिस व दलित आमने-सामने है। एडीएम से भी मारपीट की गई।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में फिर बवाल, पथराव व फायरिंग में एक की मौत
गांधी पार्क में भीम आर्मी सेना के बैनर तले दलित एकत्र हुए। शब्बीरपुर के पीडि़तों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया, इसी बीच पुलिस पहुंची और बिना अनुमति के धरना देने पर वहां से आन्दोलनकारियों को उठाने का प्रयास किया। इसी बीच आन्दोलनकारियों व पुलिस के बीच गाली-गलौच व पथराव की घटनाएं हुई।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •