कोलकाता। बंगाल में प्रदेश कांग्रेस की स्थिती में तेजी के साथ गिरावट केन्द्रीय कांग्रेस के लियेो चिंता का विषय बन गया है। ऐसे में राष्ट्रीय हाईकमान द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को बिहार और गुजरात में बखूबी निभाने वाले सुखवंत सिंह बराड़ खिप्पांवाली की कर्मठ कार्यशैली को देखकर राष्ट्रीय हाईकमान द्वारा उन्हें पश्चिम बंगाल में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंप दी है। राजीव गांधी पंचायती राज फाउंडेशन के पंजाब प्रदेश को- आर्डिनेटर पद पर रहते हुये पंजाब में कांग्रेस को जमीनी स्तर तक मजबूत करने में अहम भूमिका निभा चुके स. सुखवंत सिंह बराड़ को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन अथारिटी के चेयरमैन सांसद मल्लापल्ली रामचंद्रन ने पश्चिम बंगाल का सहायक प्रदेश रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया है। जबकि वहां पर पश्चिम बंगाल के पूर्व स्पीकर डा. योगानंद शास्त्री बतौर प्रदेश को- आर्डिनेटर सेवाएं निभा रहें है। बराड़ शास्त्री के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे।बराड़ को पश्चिम बंगाल को कार्यभार सौंपे जाने से इस इलाके के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी खुशी पाई जा रही है। वहीं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. सुनील कुमार जाखड़ ने उन्हें बधाई देते हुये कहा कि उन्हें पश्चिम बंगाल में अपनी काबलियत दिखाने का पार्टी हाईकमान ने अवसर प्रदान किया है। इस पद पर नियुक्ति किसी भी कार्यकर्ता के लिये गौरव की बात है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •