लोगों ने आरोपी को जूतों से पीटा।       

कोलवकाता/ मेदिनीपुर। सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखी है। वहीं कोर्ट ने फैसला सुनाते वक्त कहा, “निर्भयाकांड सदमे की सुनामी है। जिस बर्बरता के साथ अपराध हुआ उसे माफ नहीं किया जा सकता।”  इसके बाद भी देश भर में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं जैसे थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आज मेदिनीपुर के बालदा स्थित एक सरकारी अवासन स्कूल के हास्टल अधिक्षक नकुल बेरा को पुलिस ने दिव्यांग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। उक्त छात्रा हास्टल में रह कर दिव्यांग छात्रा कक्षा चार में पढ़ती थी। इस घटना की खबर चारों ओर फैलते हुी लोगों का गुस्सा भी चरम पर है। बताया जा रहा है कि जब वहसी  हास्टल अधिक्षक उक्त छात्रा को अपना शिकार बना रहा था तभी यहां रहने वालों बच्चों ने घटना का वीड़िओ मोबाइल फोन से बना लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा भी भड़क उठा और लोगों ने स्कूल के शिक्षकों को स्कूल में बंद कर दिया और आरोपी नकुल को जूतों से पीटा। घटाने के बाद से इलाके में पुलिस तैनात है। लोगों की मांग है कि आरोपी ने जिस वारदात को अंजाम दिया है वह माफी के लायक तो नहीं है वरन आरोपी को जितनी सजा दी आये कम है। पीड़िता का मेडिकल इलाज चल रहा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •