कोलकाता। रोहित दासगुप्ता अगले 8 जून को ब्रिटिश संसद के लिए चुनाव लड़ेंगे। वह लेबर पार्टी की ओर से ईस्ट हैंपशर से मैदान में हैं। वह कोलकाता के जाधवपुर यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट हैं। एक ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में प्रफेसर रोहित का कहना है कि उनका अजेंडा अच्छी शिक्षा, घर, स्वास्थ्य और मूलभूत न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करवाना है। उन्होंने आने वाले चुनावों के लिए सभी से शुभकामनाएं मांगी हैं।
वह ब्रिटिश संसदीय चुनाव में पहले ऐसे कैंडिडेट हैं, जिनके पश्चिम बंगाल से इतने नजदीकी रिश्ते हैं। विचारों से वामपंथी रोहित का कहना है कि वह कट्टरता का कड़ाई से विरोध करते हैं। उनका मानना है कि भारत और ब्रिटेन में कट्टरता बढ़ रही है। इस साल 30 अप्रैल को वह उस वक्त खबरों में आ गए, जब उन्हें चुनाव के लिए टिकट मिला। हालांकि, उनकी लड़ाई इतनी आसान नहीं है। ईस्ट हैंपशर को कंजरवेटिव पार्टी का गढ़ माना जाता है। पार्टी के कैंडिडेट का 2010 से यहां कब्जा है। पारंपरिक ढंग से चुनाव प्रचार कर रहे रोहित फेसबुक के जरिए भी लोगों के विचार और समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •