जलपाईगुड़ी। पति के हाथो पत्नी की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक महिला का नाम अनिता राय (36) बताया गया। घटना मालबाजार महकमा के मौलानी स्थित बालाडांगी गांव की है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात पति फुलमाई राय व उसकी पत्नी में जमकर झगड़ा हुआ है। उसी दौरान पति ने अपनी पत्नी अनिता को हसुआ से सिर पर मार दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस बीच पति भी वहां से फरार हो गया। खबर पाकर क्रांति फाड़ी से पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया। बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिये जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। उक्त घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। आरोपी को जल्द से जल्द से पकड़ने की मांग की गई है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •