हुगली। जिले में अपराध का ग्राफ किस स्तर पर बढ़ रहा है इसका प्रमाण इस घटना से पता चलता है। पुलिस ने हुगली के मालीपाड़ा से एक मकान से एक ही परिवार के चार लोगों का शव बरामद किया है। मृतकों के नाम क्रमशाः रवीन पण्डित, उसकी पत्नी कल्पना, बेटा सुशोभन व बेटी सुष्मिता का शव कमरे के सिंलिंग से लटकता पाया गया है। प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि उक्त लोगों ने कुदकुशी की है। लेकिन एक ही परिवार के चार लोगों ने किन कारणों से जान दी है यह अभी भी रहस्य के घेरे में हैं। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिये बेज दिया है और घटना की जांच कर रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •