कोलकाता। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती हावड़ा स्टेशन पहुंच गई हैं। उमा यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।
उमा भारती हावड़ा में जिलाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगी। उसके बाद वे बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करेंगी। उसके उपरांत केंद्रीय मंत्री सांकराइल में जनसभा को संबोधित करेंगी। अंत में वे बेसू में सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।
गौरतलब है कि भाजपा के बंगाल मिशन के तहत अभी तक कई केंद्रीय मंत्री और नेता यहां पहुंच चुके हैं। उन्होंने विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की।केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी आज बंगाल आएंगे। वह बालीगंज सर्कुलर रोड स्थित आनंद आश्रम में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद नेशनल लाइबे्ररी सभागार में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •