युक्तिवादी समिति ने जिला शासक से की अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पश्‍चिम मेदिनीपुर । डायन के संदेह में एक विधवा और उसके भाई मारपीट करने की घटना में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर भारतीय विज्ञान व युक्तिवादी समिति की ओर से मंगलवार को पश्‍चिम मेदिनीपुर के जिला शासक और पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा गया। समिति की घाटाल शाखा के सचिव देवब्रत बनर्जी ने कहा कि डायन के नाम पर एक बेगुनाह महिला और उसके भाई से ग्रामीणों में मारपीट की। साथ ही पीड़ितों को जान से मारने की धमकी की दी जा रही है। ऐसे में इस घटना में अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करें, यह मांग समिति की ओर से की जा रही है।

क्या है घटनाः

गत 25 मार्च को पश्‍चिम मिदनापुर के शालबनी थानांतर्गत कुशतोड़ा गांव में ग्रामीणों ने डायन के संदेह में एक महिला से मारपीट की, जबकि अपनी बहन को बचाने गये भाई की भी अभियुक्तों ने जमकर  पिटाई कर दी। घटना में गंभीर रूप से जख्मी संध्या दोलुई और  उसका भाई खगेंद्रनाथ दोलुई को इलाज के लिए मिदनापुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कुशतोड़ा गांव में खगेंद्र नाथ दोलुई आपनी बड़ी विधवा बहन संध्या के साथ रहते हैं। वह सहाकारिता संस्था में काम क रता है। खगेन्द्र ने बताया कि शनिवार की रात गांव निवासी गौतम महतो, लालू महतो व अशोक महतो के नेतृत्व में कुछ लोग घर आए। उसकी बहन संध्या दलोई पर डायन का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी। इसका प्रतिवाद करने पर उसको भी पीटना शुरू कर दिया। जाते-जाते ग्रा मीणों ने दोनों को गांव से बाहर चले जाने की बात भी कही। हमलावरों के जाने के बाद पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने रविवार की सुबह दोनों को मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया।  कुशतोड़ा गांव में जब भी कोई बीमार पड़ता है तो इसके लिए लोग संध्या को दोषी ठहराते हैं। गांव के लोगों का दावा है कि संध्या  एक डायन है। इस डायन के कारण ही गांव के लोग अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। इस डायन को गांव छोड़कर चले जाना होगा। इस बात पर  आयेदिनों गांव के लोग संध्या से मारपीट किया करते थे।
आरोप है कि स्थानीय राजनीतिक पार्टी की मदद से संध्या पर अत्याचार किया जाता है। यह भी आरोप है कि स्थानीय नेता तथा पंचायत सदस्य आलोका मांडी ने इस बारे में आवेदन के बाद भी सहायता नहीं की। ऐसी  स्थिति में गत शनिवार की शाम बाजार से लौट रही संध्या पर कई लोगों ने मारपीट शुरू की। इसकी खबर मिलते ही अपनी बहन को बचाने गये खगेंद्रनाथ से ही अभियुकों ने मारपीट की। घटना में जख्मी संध्या और खगेंद्रनाथ को इलाज के लिए मिदनापुर मेडिकल कॉलेज  अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में शालबनी थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी। पुलिस ने बताया कि घटना में अभियुकों को गिरफ्तार करने के लिए छानबीन शुरू की गयी है। प्रखंड विकास अधिकारी पुष्पल सरकार ने मामले की शिकायत मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाङ्ग सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •