कोलकाता। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में दक्षिण चौबीस परगना के सोनारपुर से एक प्रमोट गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार का नाम अशोक घोष है। मिली जानकारी के अनुसार, सुरजीत नस्कर नामक एक व्यक्ति को जमीन देने के नाम पर अशोक घोष ने उससे 18 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि वह सुरजीत को केवल आश्वासन ही दिये जा रहा था। जब उसका धैर्य जवाब दे गया तो उसने मामले की शिकायत सोनारपुर थाने में करायी। इसी आरोप के आधार पर पुलिस मंगलवार रात आरोपी प्रमोटर को गिरफ्तार कर लिया। सुरजीत ने बताया कि रुपये देने के बाद भी जब जमीन नहीं मिली तो उन्होंने प्रमोटर से रुपये वापस लौटाने की बात कही लेकिन वह किसी भी तरह पैसे लौटाने को राजी नहीं थी।इसके बाद उन्होंने मामले की थाने में शिकायत की। मामले पर वरीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •