कोलकाता। महानगर में अगलगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। सियालदह दक्षिण संभाग के नरेन्द्रपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर आग के कारण हड़कंप मच गया। दमकल ने बताया कि अगलगी की घटना में 10 दुकानें पूरी तरह से राख गई। फिलहाल आर्थिक नुकसान का पता नहीं चल सका है। प्राप्त खबरों के अनुसार,शनिवारकी  देर रात लगभग देढ़ बजे नरेन्द्रपुर स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई। शुरू में प्लेटफार्म पर दुकान लगाने वाले व्यवसायियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। घटना की खबर मिलते ही बारुईपुर व पाटुली से दमकल के चार्र इंजन मौके पर भेजे गए। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक दो मंबर प्लेटफार्म पर स्थित 10  दुकानें पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ दुकानदारों ने इस घटना के पीछे साजिश की आशंका जताई है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •