कोलकाता। विभिन्न मांग के तहत रेल अवरोध से आम लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा।  मंगलवार की सुबह यात्री संगठन ने  श्यामनगर में रेल अवरोध किया जिसके कारण सुबह ऑफिस जाने के लिए श्यामनगर स्टेशन पर खड़े यात्रियों रेल अवरोध के काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनको रिहा की मांग पर यात्री संगठन के सदस्यों ने स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, अपनी कई मांगों के समर्थन में मंगलवार की सुबह यात्री संगठन ने रेल अवरोध कर दिया। इसके बाद आरपीएफ और पुलिस के हस्तक्षेप से अवरोध हटा लिया गया। व्यस्त समय में रेल अवरोध करने के आरोप में आठ लोगों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •