नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भगदड़ में लोगों की मृत्‍यु पर अपना दु:ख जताया है। पश्चिम बंगाल में भगदड़ में लोगों की मृत्‍यु से दु:खी हूं । मारे गए लोगों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं, और भगदड़ में घायल लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं क‍ि वे जल्‍दी से जल्‍दी स्‍वथ्‍य हों । प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रूपये तथा गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रूपये सहायता राशि की भी मंजूरी प्रदान की है।
ज्ञात हो कि रविवार को कचुबेड़िया लॉन्च घाट गंगासागर तीर्थयात्रियों के बीच भगदड़ में दम घुटने के कारण छह लोगों की मौत हो गई है। यहां स्नान करने जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ काचुबेरिया घाट पर नाव से कोलकाता जाने का लिए इंतज़ार कर रही थी। भीड़ इतनी ज़्यादा थी कि दम घुटने से 6 लोगों की मौत हुई।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •