केन्द्र के बिरोध में तनकर खड़ी ममता बनर्जी

कोलकाता। नोटबंदी के खिलाफ शुरु से अकेले तन कर खड़ी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जंग जारी है। केन्द्र सरकार की नोटबंदी के फैसले के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का तीन दिवसीय देशव्यापी आन्दोलन सोमवार से शुरू हो गया। सोमवार को ट्वीट कर उन्होंने लिखा सोमवार, मंगलवार और बुधवार को तृणमूल देशव्यापी धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने मोदी पर कटाक्ष करते हुए ट्वीटर पर लिखा है कि नोटबंदी को लेकर मोदी के फ्लॉप शो के खिलाफ तृणमूल देशव्यपारी प्रदर्शन कर रही है।

सीएम ने बताया कि पश्चिम बंगाल, भुवनेश्वर, पंजाब,किशनगंज (बिहार), मणिपुर, बिहार, त्रिपुरा, असम, झारखंड और दिल्ली में तृणमूल ध़रने पर बैठेगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद जो निषेधाज्ञा जारी की गयी थी उसका बहिष्कार किया जायेगा। ममता ने ट्वीट किया कि नोटबंदी से आम जनता परेशान है। दूसरी और नोटबंदी के खिलाफ सोमवार सुबह से तृणमूल सांसद दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। साउथ एवेन्यू के सामने तृणमूल सासंदों का यह धरना-प्रदर्शन शाम 6 बजे तक चलेगा। गौरतलब है कि पिछले साल के 8 नवम्बर को 500-1000 के नोटों को मोदी ने रद्द करने का फैसला लिया था। केन्द्र के इस फैसले का विरोधियों प्रतिवाद किया था। मामले को लेकर सीएम ने देश के राष्ट्रपति से भी मुकालात की थी। दिल्ली के धरना मंच पर भी उन्होंने मोदी पर कटाक्ष किया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश और बिहार में भी उन्होंने इसके खिलाफ सभा की थी। राज्य में शासक दल ने लगातार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से मोदी और उसके सहयोगियों को लाभ मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने 50 दिन का समय मांगा था लेकिन 50 दिन बीत जाने के बाद स्थिति सामान्य नहीं हुई।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •