कोलकाता। नोटबंदी सह कई मामलों पर केन्द्र सरकार के साथ ममता सरकार की तल्खियां कुछ इस कदर बढ गई है गुजरात में शुरू हो रहे राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन मेले में बंगाल भाग नहीं लेगा। जी हैं,  केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के तत्वावधान में आगामी दस फरवरी से गुजरात के अहमदाबाद में शुरू हो रहे राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन मेले में पश्चिम बंगाल की टीम शामिल नहीं होगी। राज्य सरकार ने तीन दिनों तक चलने वाले इंडियम ट्रैवल मार्ट (आईटीएम) के बहिष्कार का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले की वजह भी नोटबंदी का विरोध बताया जा रहा है। राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव की दलील है कि चूंकि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री के नोटबंदी का विरोध कर रही है। नोटबंदी की वजह से आम लोगों को को नित नई समस्याओं का सामना करना पड रहा है। ऐसी परिस्थिति में हम इस आयोजन में हिस्सा नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस फैसले से आयोजकों को अवगत करा दिया गया है। पर्यटन विभाग की तरफ से पत्र भेज कर आईटीएम में शामिल नहीं होने की जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि इस बार मेले का आयोजन की जिम्मेदारी गुजरात सरकार को मिली है। इस आयोजन में देश के सभी राज्य आमंत्रित किये गये है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य में आयोजन होने की वजह से ही तृणमूल सरकार आईटीएम का बहिष्कार करने जा रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •