गिरफ्तारी पर फूटा तृणमूल उपप्रधान का पुलिस पर गुस्सा

वर्दवान। सत्ताधारी दल के लोगों का मनोबल किस कदर बढ़ गया है यह तो इस घटना से ही पता चल सकता है। पुलिस फांडी में घुसकर एक एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मियों पर हमले का का मामला सामने आया है। घटना वर्दवान जिले के कादरा फांडी की है। जहां  तृणमूल उपप्रधान सह अन्य लोगों ने पुलिस फांडी में घुसकर एएसआई सहित तीन पुलिस कर्मियों को धूना।  इस घटना में गंभीर रूप से घायल कॉन्सटेबल दिलीप नायक को काटवा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पुलिस ने पार्टी के कर्मियों को झूठे आरोपों में गिरफ्तार कर लिया जिसके कारण उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। केतुग्राम पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात बम रखने के मामले में कोजलसा ग्राम से कादरा फांडी के एएसआई मनोरंजन बसाक के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने अभियान चलाकर दो लोगों को गिरफ्तार किया था। मंगलवार रात इलाके के उपप्रधान मिंटू शेख के नेतृत्व में कुछ तृणमूल कार्यकर्ताओं ने कादरा फांडी के भीतर घुसकर मनोरंजन बसाक के पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए कॉन्सटेबल दिलीप नायक और समर पाल को भी उन्होंने पीटा। घटना की जानकारी मिलने के बाद काटवा के एसडीपीओ के निर्देश पर एएसआई मनोरंजन बसाक ने केतुग्राम थाने में मिंटू शेख सहित कुछ तृणमूल कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब तक मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, फिलहाल उनका तलाश जारी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •