कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नोटबंदी के खिलाफ शुरू से ही राजनीतिक मुहिम चलाती आ रहीं और अपने मुहिम को राष्ट्रीय स्तर पर गति देने के उद्देश्य से एक बार फिर दिल्ली का दौरा कर सकती हैं। सचिवालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ममता आगामी 26 दिसम्बर को दिल्ली जा सकती हैं। ममता इस दौरे के माध्यम से नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आंदोलन को और तेज करना चाहती हैं। दिल्ली में ममता इस आंदोलन के लिए अन्य विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास करेंगी।

 गौरतलब है कि तृणमूल कोर कमिटी की बैठक में यह तय किया गया था कि नोटबंदी से कितने लोग मारे गए, कितनों का रोजगार छिना तथा लोगों को किस-किस प्रकार की असुविधाएं हो रही हैं, इसका एक विस्तृत विवरण तैयार कर राष्ट्रपति को भेजा जाए। इस बारे में तृणमूल नेतृत्व ने पार्टी के जिलाध्यक्षों से हालात का जायजा लेकर 28 दिसम्बर तक रिपोर्ट देने को कहा है। इस दौरान ममता ने यह ऐलान भी किया कि नोटबंदी के मुद्दे पर तृणमूल के कार्यकर्ता आगामी एक जनवरी से आठ जनवरी तक राज्य में बूथ स्तर पर रैलियां कर अपना विरोध जताएंगे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •