अब युवा व महिलाओं को विशेष तजरीह

कोलकाताpdhri4 प्रोटेक्शन फॉर डेमोक्रेटिक हयूमन राइट्स ऑफ इंडिया की हर स्तर की कमेटी बिते दिनों विशेष कारणों से भंग कर दिया गया था। पीडीएचआरआई के ट्रस्टी डॉ. प्रदीप कुमार दुबे ने आपात तौर पर बुलाई गई ट्रस्ट ऑफ बोर्ड की एक बैठक में जगदीश यादव को केन्द्रीय पर्यवेक्षक मनोनित किया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. बीएन चतुर्वेदी ने की औऱ उक्त बैठक में श्री दुबे ने कहा कि अनुशासन और पारदर्शिता बहुत जरुरी है क्यों कि हम लोग जनहित के लिये कार्य करते हैं। मीडिया कर्मियों से बातचीत में केन्द्रीय पर्यवेक्षक जगदीश यादव ने बताया कि अब कमेटी में कई और सेल बनेगें और विशेषकर युवाओं को मौका दिया जाएगा।अबतक पद पर बैठे निषक्रिय पदाधिकारियों की जगह युवा भारत के प्रतिक और मानवसेवा के लिये तत्पर नौजवानों को जगह मिलेगी। वहीं महिला सेल का भी बिस्तार होगा। बैठक में बिष्णु अग्रवाल, गदाधर दास, जयप्रकाश पाण्डेय,राजू पाण्डेय,अवधेश सिंह,सतीश जायसवाल, जगनारायण पाण्डेय, गुलाम साकीर, कैलाश साव,राजेन्द्र सिंह मौजूद रहें।

Spread the love
  • 64
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    64
    Shares
  •  
    64
    Shares
  • 64
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •