फिर हुआ खाकी शर्मशार

कोलकाता । खाकी पहनकर आमलोगों की रक्षा की सौगंध खाने वाला ही जब भक्षक बन जाये तो जरुर चिंता की बात है। जी हां, पुलिस के एक होमगार्ड पर ही नाबालिक का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। नौ वर्ष की एक नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में अलीपुर थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम दिलीप साव (25)बताया गया है। वह अलीपुर के नव राय लेन का रहनेवाला है। वह कोलकाता पुलिस में होम गार्ड बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार,नाबालिग दिलीप की पड़ोसी है। सोमवार देर शाम दिलीप उसे खाने का लालच देकर एक निर्जम स्थान पर ले गया और पहले उसके प्राइवेट से छेडछाड की जिससे उसकी हालत खराब बिगड़ी गई। किसी तरह वह दिलीप के चंगुल से भागकर अपने घर आयी।उसने पहले अपने अभिभावकों को कुछ नहीं बताया। इसके बाद उसे असहज महसूस करते देख इसकी मां ने उससे इसका कारण पूछा। इसके बाद उसने पूरी घटना बतायी। घटना की जानकारी मिलने के बाद नाबालिग के माता-पिता ने इसकी शिकायत अलीपुर थाने में की। बीमार पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दिलीप को गिरफ्तार कर लिया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •