टिंकू का पिता फेंकू  भी 2008 में  महानगर से गिरफ्तार हुआ  था

कोलकाता। भागलपुर पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता। बबरगंज थाना क्षेत्र के मोगलपुरा मोहल्ले के कुख्यात टिंकू मियां को भागलपुर पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। टिंकू के दो भाइयों इम्तियाज और इजहार को भी गिरफ्तार किया है। कोलकाता कोर्ट से ट्राजिट रिमांड पर लेकर पुलिस टीम मंगलवार को रवान हो गई है। डीआईजी वरुण कुमार सिन्हा से अनुमति लेकर शुक्रवार को पुलिस टीम कोलकाता गई थी।

पांच साल पहले मोगलपुरा मोहल्ले में ही गैंगवार में मारे गए कुख्यात फेंकू मियां के बड़े बेटे टिंकू मियां पिता के हत्यारों से बदला लेने के लिए लगातार हमला कर रहा था। उसने विरोधी गुटों पर पांच बार बम और गोलियों से हमला किया था। घटना के बाद वह कोलकाता भाग गया था। इसलिए पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी।इसके अलावा भी टिंकू मियां कई आपराधिक कांडों में शामिल रहा है। 2 दिसंबर की रात तातारपुर के दो पुस्तक व्यवसायी रिंकू व टिंकू मियां को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घटना के लिए टिंकू मियां और उसके भाई को आरोपी बनाया गया था। इसके पहले भी टिंकू मियां पर टिंकू ने हमला किया था लेकिन बार एसएसपी ने दोनों भाइयों पर हमले की घटना को गंभीरता से लिया।एसएसपी के अनुरोध पर डीआईजी ने पुलिस टीम को कोलकाता जाने की इजाजत दी। पुलिस टीम का दावा है कि टिंकू मियां की गिरफ्तारी से कई घटनाओं के रहस्य से पर्दा हट जाएगा। इसके पहले भी टिंकू मियां के पिता फेंकू मियां को 2008 में पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लाई थी लेकिल जेल से निकलने के बाद विरोधियों के हाथों मारा गया था।

a

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •