आरोपी को देख हैरत में पड़े पुलिस वाले

कोलकाता। तालतला थाने के पुलिस अधिकारी तब हैरत में पड़ गये जब एक व्यक्ति अशोक दत्त थाना में पहुंचकर पुलिस वालों को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अशोक दत्त की बात सुनकर पुलिस वाले कुछ समय के लिये जैसे बुत बन गये थें । पुलिस ने बताया कि तालतला के डॉक्टर्स लेन में एक व्यक्ति अशोक दत्त अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।घटना के पीछे पारिवारिक कलह का अनुमान लगाया है। अशोक नामक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार रात दस बजे तालतला थाने में अशोक दत्त ने आत्मसमर्पण किया और बताया कि उसने अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी है।इसके बाद ही पुलिस अशोक दत्त को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और उसकी पत्नी माला दत्त का शव बरामद किया। आरोपी ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

अशोक दत्त ने बताया कि उसने भी खुद जहर खा लिया है। इसकी जानकारी के बाद पुलिस ने उसका एनआरएस अस्पताल में शारीरिक परीक्षण करवाया लेकिन उसने जहर खाया है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया।उसने अपनी पत्नी की हत्या बात कबूल ली है लेकिन पुलिस इसे दूसरे नजरिए से देख रही है। पुलिस ने बताया कि अगर विवाहिता की दोपहर में हत्या की गई थी तो उसके पति ने रात में आत्मसमर्पण क्यों किया। इसके पीछे के रहस्यों को जानने में पुलिस जुट गई है। हत्या आरोपी अशोक दत्त बिजली के सामनों का व्यवसाय करते थें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •