प्रेमिका व भवी पत्नी ने की थाने में शिकायत

ये इश्क नहीं आशां…

कोलकाता।ठीक ही कहा है कि , ये इश्क नहीं आशां , इतना तो समझ लीजे इक आग का दरया है और डूब के जाना है। एक युवक को किसी और से प्यार शादी किसी और से करने की कोशिश महंगा साबित हुआ। कारण आरोपी को अंत में शादी व सुहागरात से पहले आरोपी को हवालात में जाना पड़ा। पुलिस व लोगों ने बताया कि घटना बर्दवान की है। यहां एक दुल्हे को शादी की रात हवालात जाना पड़ा। आरोपी पर सायंतन उसकी प्रेमिका और भावी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप हैं। शादी की रात ही दोनों तरफ से उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। ऐसे में  पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त खबरों के अनुसार बर्दवान के बाजेप्रतापपुर इलाके में सरकारी कर्मी सायंतन पाल की शादी होने वाली थी। बर्दवान के कालीग्राम में शादी की सभी तैयारिया हो चुकी थी। लेकिन इधर दूल्हा सायंतन बरात लेकर शादी के लिये पहुंचा तो दूसरी तरफ उसकी प्रेमिका थाने पहुंच गई और सायंतन पर शादी का झांसा देकर शारिरिक शोषण की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर सायंतन को शादी के मंडप से उठा कर थाने ले आई। पीछे-पीछे दुल्हन व उसके परिवार वाले भी थाने पहुंच गये। वहां सायंतन की असलियत का खुलासा होने के बाद कन्या पक्ष वालों ने भी उसके खिलाफ भावी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज करा दी, जिसके चलते शादी के मंडप के बजाये आरोपी दूल्हे को शादी वाली रात हवालात मेें

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •