पूर्व मेदिनिपुर/कोलकाता। राज्य में सड़क हदसों का दौर जारी है। पूर्व मेदिनिपुर जिले के दीघा के पास दो वाहनों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गये। यह हादसा रविवार सुबह दीघा के पास फतेहपुर में हुआ। प्राप्त खबरों के अनुसार शनिवार रात हुगली जिले के श्रीरामपुर से दीघा जाने के लिये पांच दोस्त मारुति वैन से निकले थे। इनमे एक युवती भी शामिल थी। ये सभी श्रीरामपुर के रहने वाले बताये गये हैं। रविवार सुबह छः बजे के करीब दीघा के पास फतेहपुर में मछली लदे एक ट्रक के साथ मारूति की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मारूति के चालक व एक अन्य युवक अखिलेश प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मारूति की चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये।घायलों को दीघा स्टेट जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के चलते 116 बी राजमार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व मारूति को हटा कर यातायात नियंत्रित किया।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •