hooghly dilip 1हुगली। देश में जहां सभी लोग नोटबंदी पर पीएम मोदी के साथ है वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की बेचैनी बढ़ गई है। कालेधन का विरोध कर देश भर में इसके खिलाफ अभियान चलाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां राष्ट्रवाद के प्रतिक हैं तो ममता काले पैसे का। उक्त आरोप आज जिले के चुंंचुड़ा में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की हुगली जिला कमेटी के जिला सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक दिलीप घोष ने अपने वक्तव्य में लगाया। दिलीप घोष ने कहा कि काले धन के खिलाफ अभियान में पीएम मोदी को जहां देश भर से समर्थन मिल रहा है वहीं ममता बनर्जी विरोध कर रही है। श्री घोष ने कहा कि  ममता नोटबंदी के खिलाफ जो विऱोध चला रही है वह नारदा सारधा को बचाने के लिये है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य भाजपा ओबीसी संगठन काफी मजबूत है क्यों कि यहां इनकी मौजूदगी इसका प्रमाण है।hooghly dilip 2 वहीं पूर्व राज्यभा सांसद चंदन मित्रा ने कहा कि सम्मेलन में वह ओबीसी वर्ग की मौजूदगी से अभिभूत हैं और दिल्ली में इसकी जानकारी वह देगें।  सम्मेलन में प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष स्वपन पाल व सचिव रामक्रीत यादव ने ओबीस वर्ग के बुनियादी मांगों पर आन्दोंलन राज्य और तेज करने का अह्वान करते हुए कहा कि मोर्चा की ताकत को जरुरत पड़ने पर दिखाया जाएगा।  उक्त सम्मेलन में मोर्चा की प्रदेश सचिव अर्चना पाल , शकंर दास सह जिला मोर्चा के अध्यक्ष कार्तिकचंन्द्र पाल  व महासचिव स्वपन अग्रवाल ने अपनी बात कही।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •