बादुरियाकांड की अन्यतम आरोपी की बेटी सह दो गिरफ्तार

शिशुओं की तस्करी कांड में खुल रही है रोज नई परतें

कोलकाता। बादुरिया नवजात शिशुओं की तस्करी कांड में रोज नई परतें खुल रही है। एक से एक खुलासे हों रहें हैं। गुरुवार देर रात शहर की पुलिस ने दक्षिण कोलकाता स्थित बेहाला के ठाकुरपुकुर इलाके के पूर्वाशा नाम के मानसिक रोगग्रस्त पीड़ितों के एक होम से 10 नवजात बच्चों को छुड़ाया। साथ ही इस मामले में दो महिलाओं को भी सीआईडी ने गिरफ्तार किया। महिलाओं पर बच्चों की तस्करी करने का आरोप है। जिन दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है उनमें से एक  शिशुओं की तस्करी कांड की अन्यतम आरोपी पुतुल बांदोपाध्याय की बेटी रीना है। पुलिस के मुताबिक, जिस घर से बच्चों को बरामद किया गया उसके दूसरे तल्ले पर 10 नवंबर से इन बच्चों को रखा गया था और दोनों महिलाएं इस बात की कोशिश में थी कि कोई अच्छा मौका मिले तो इन्हें बेच दिया जाए। बरामद किए गए सभी बच्चे 1 महीने से 5 महीने के बीच के हैं।सीआईडी ने सूत्रों की माने ते मौका देखकर उक्त शिशुओं को भी तस्करी द्वारा बेचा जाना था। पुलिस व सीआईडी पूर्वाशा नाम के मानसिक रोगग्रस्त पीड़ितों के एक होम में कार्यरत कर्मियों से पूछताछ भी कर रही है। इस सप्ताह की शुरुआत में ही पुलिस ने बादुरिया इलाके में बच्चों को बेचने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। पुलिस का कहना है कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इन दोनों घटनाओं के बीच कोई कनेक्शन है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •