कोलकाता। महानगर में अगलगी का दौर जारी है। मंगलवार की देर रात उल्टाडांगा के ईस्ट कैनाल रोड स्थित एक लकडी के कारखाने में  भीषण आग लगने के कारण जहां इलाके के लोगों में दहशथ फैली वहीं अफरा तफरी का माहौल देखा गया। आग लगने की घटना रात करीब डेढ़ बजे के करीब की है। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल के 12 इंजनों ने करीब दो घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों का प्राथमिक अनुमान है कि आग शॉट सर्किट के कारण लगी और आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया। इस लकडी कारखाने के पास ही एक अन्य लकड़ी मिल और एक पेपर मिल है। लकडी कारखाना होने के कारण आग ने काफी तेज गति से पास के लकडी कारखाने और पेपर मिल को अपनी आगोश में ले लिया। आग से ये मिलें जलकर राख हो गयीं। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन सम्पत्ति का काफी नुकसान होने की संभावना जतायी जा रही है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कारखाने के भीतर लकड़ी से लेकर विभिन्न प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। घटनास्थल पर दमकल के सही समय से नहीं पहुंचने के कारण भी आग फैलती रही। घटना को लेकर बेलियाघाट थाने में दमकल विभाग की ओर से एक मामला दायर किया गया है। फारेंसिक टीम के भी घटनास्थल के मुआयने की बात है। दमकल कर्मियों ने बताया कि कारखाने में अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं थी। हो सकता है कि दमकल के द्वारा कारखाने के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाये।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •