जलपाईगुडी। एक तेंदुए के हमले में एक महिला जसीन्ता उरांव  गंभीर रुप से घायल हो गई है। घटना कोतवाली थाने के डेंगुयाझाड़ चाय बागानकी है। जहां  तेंदुए के हमले से चाय बागान की एक महिला बूरी तरह से भायल हुई है। महिला चाय बागान श्रमिक है।जसीन्ता उरांव चाय बागा के पश्चिम लाइन इलाके की रहनेवाली है। घटना के बाद तत्काल उसे जलपाईगुडी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार चाय बागान के 13 नंबर सेक्शन के करीब 150  श्रमिक आज बागान में काम रहें थें ।  तभी चायपत्ति तोड़ रही जसिन्ता उरांव पर अचानक एक तेंदुआ ने जंगल से निकलकर हमला कर दिया। बागान में तेंदुए को देख वहां काम कर रहे श्रमिक भयभीत होकर भाग खडे हुए। कुछ देर तक तेंदुए के साथ संघर्ष के बाद किसी तरह वह अपनी जान बचाने में कामयाब रही। तेंदुए के जाने के बाद बागान श्रमिक वहां पहुंचे और घायल अवस्था में उसेअस्पताल पहंचाया। बागान प्रबंधक जीवन चंद्र पांडे ने बताया कि जसिन्ता को बागान के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद जलपाईगुडी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए बागान में पिंजरे लगाए गए हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •