unnamed (5)

फोटो- जाकीर अली

जय प्रकाश शर्मा
कोलकाता/हुगली। मातम का पर्व कहे जाने वाले मोहर्रम का त्यौहार राज्य में बुधवार को पारंपरिक रस्मों-रिवाज के साथ मनाया गया। हुगली जिले से भी मोहर्रम का त्यौहार मनाये जाने की खबर है। इस दौरान हाजी इमाम अली ने बताया कि हुगली इमामबाडा़ की ओर से भी मोहर्रम पर ताजिया की शोभायात्रा निकाली गई। कोलकाता की प्रमुख सडकों पर इस दिन ताजिया की शोभायात्रा निकाली गई।जिसमे हर उम्र के लोगों ने शिरकत की। मोहर्रम के लिए कोलकाता पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। शहर के जिन रास्तों पर ताजिया की शोभायात्रा निकाली गई वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मोहर्रम की वजह से राज्य सरकार ने मंगलवार को दुर्गा पूजा की प्रतिमाओं के विसर्जन को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया था। ज्ञात हो कि करबला में हजरत मोहम्मद साहब के नाती इमाम हुसैन और हसन को परिवार सहित कत्लेआम किए जाने की स्मृति में मनाए जाने वाले मातम भरे इस त्यौहार के दौरान भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सडकों पर दिखे।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •