कोलकाता: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कूचबिहार में चुनावी सभा में तृणमूल कांग्रेस और वाम मोर्चा पर जमकर बरसे और कहा कि दोनों शासनों के बीच कोई अंतर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस परिवर्तन के वादे के साथ पांच साल पहले सत्ता में आई थी लेकिन बंगाल ने कोई बदलाव नहीं देखा क्योंकि कानून व्यवस्था खराब होती जा रही है। यदि लोग राज्य में भाजपा को सत्ता में लाते हैं तो यह मौजूदा बम निर्माण उद्योग को बंद कर देगी। श्री सिंह ने कहा कि मां, माटी, मानुष इस राज्य में सुरक्षित नहीं है। यहां आखिरी चरण में पांच मई को मतदान होगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि चीजें बदलेंगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के तहत लोगों को सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। लोगों से अपने इलाकों में पेयजल, स्कूल, शिक्षक, अस्पताल, चिकित्सक या दवाओं की उपलब्धता के बारे में पूछा जिसका लोगों ने नकारात्मक जवाब दिया। इस पर सिंह ने कहा कि क्या आप आगे भी ऐसी सरकार चाहते हैं? हम इस स्थिति को बदलना चाहते हैं। उन्होंने अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर सौदा घोटाला का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेता इसमें शामिल थे और वाम मोर्चा ने इस पार्टी के साथ गठबंधन किया। उन्होंने गठबंधन की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि केरल में लड़ाई और बंगाल में सगाई। उन्होंने दावा किया कि इन दोनों ने राजनीति के लिए नहीं बल्कि सत्ता हासिल करने के लिए हाथ मिलाया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •