मुख्यमंत्री करेंगी हुगली को निर्मल जिला घोषित

हुगली। विकास के लिये तत्पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक और कदम आगे बढ़ा रहीं हैं।  बस और कुछ घंटों  बाद यानी 29 तारीख को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रशासनिक बैठक व सभा हुगली जिले के मुख्यालय शहर चुचुड़ा में होगी | वह पहले जिलाधिकारी संजय बंसल के कार्यालय में पहुंच कर प्रशासनिक बैठक करेंगी | इस बैठक के बाद चुचुड़ा मैदान में सभा करेंगी | इस बैठक को सफल भूत करने का काम जिला अध्यक्ष व राज्य के कृषि विपणन मंत्री तपन दासगुप्ता पर है | बैठक के लिए उत्तरपाड़ा से लेकर चुचुड़ा तक उनके रूट मार्च में फैस्टून और तृणमूल के झंडे से  पाट दिया गया है | तपन के इस काम में विधायक असित मजुमदार, मंत्री असीमा पात्र , हुगली जिला परिषद के सभाधिपति महबूब रहमान, चंदननगर के मेयर राम चक्रवर्ती , हुगली-चुचुड़ा नगर पालिका के चेयरमैन गौरीकांत मुखर्जी, भद्रेश्वर नगर पालिका के चेयरमैन मनोज उपाध्याय, चापदानी के चेयरमैन सुरेश मिश्रा, उत्तरपाड़ा नगर पालिका के चेयरमैन दिलीप यादव, श्रीरामपुर -उत्तरपाड़ा पंचायत के अक्षय लाल यादव, रिसड़ा नगर पालिका से विजय सागर मिश्रा , अशोक देवतिया, चंद्रमणि सिंह, जाहिद हसन खान, निलेश पाण्डेय सहित कई नेता जुटे हुए है | प्राप्त जानकारी के मुताबिक ममता इस अवसर पर हुगली जिला को निर्मल जिला घोषणा कर सकती है | वह मौके पर विकासमूलक कार्यो का यही से उद्घाटन भी करेंगी | इसके लिए व्यापक तैयारी चल रहा है | बहरहाल यह तो कहना ही पड़ेगा कि विकास ही सफलता की पहली सिढ़ी है जिसके द्वारा खुशियां आती है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •