हत्या आरोपी पति को पुलिस की तलाश

मुर्शिदाबाद।  पारिवारिक कलह के कारण लोगों की जिन्दगी इस तरह से बदतर हो जाती है कि हत्या जैसी वारदात की घटना भी घट जाती है। एक व्यक्ति कफीकुल इस्लाम ने अपने ही तीन बच्चों के सामने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पति का नाम कफीकुल इस्लाम है।  यह घटना मुर्शिदाबाद के फरक्का थाना अंतर्गत दुर्गापुर गांव में घटी। मृतका का नाम सेरीना बीबी (27) बताया गया है। आरोपी के बेटे साहिन शेख (7) ने अपनी मां की हत्या के बारे में पुलिस को बताया। मिली जानकारी के अनुसार, सेरीना बीबी का घर फरक्का इलाके में है। 10 वर्ष पहले उसका विवाह रफीकुल इस्लाम के साथ हुआ था जिसकी तीन संतानें भी हैं। बताया जाता है कि कुछ दिनों से पत्नी-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। घटना की रात को भी उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि रफीकुल ने सेरीना को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। पीटने के कारण वह रोने लगी। उसे रोने से रोकने के लिए इस्लाम ने उसका गला दबाए रखा। सेरीना ने उससे अनुरोध किया कि वह उसका गला छोड़ दे लेकिन रफीकुल ने ऐसा नहीं किया और सासं न ले पाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरी घटना का प्रत्यक्षदर्शी उनका सात वर्ष का बेटा शाहिन शेख था। उसने अपनी मां की हत्या की पुलिस को पूरी जानकारी दी। उसने अपने पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। शाहिन के बयान पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है। घटना के बाद पति रफीकुल फ़रार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। खबर के लिखे जाने तक उक्त घटना को लेकर इलाके में कई तरह की बातों का दौर चल रहा था।

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •