बर्दवान। राज्य के सरकारी अस्पतालों की बदतर स्थिति का सच एक बार फिर सामने आया है। बर्दवान जिले के मेमारी निवासी अकाशी बेगम के परिजनों ने बर्दवान मेडिकल कॉलेज पर अपने नवजात बच्चे को बदलने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि 21 सितम्बर को अस्पताल में एक नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वे लोग जच्चा-बच्चा को लेकर घर गए। घर आने पर बच्ची 23 सितम्बर को बीमार पड़ गई। उसे उसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद तीन दिनों तक नवजात को देखने नहीं दिया गया। परिजनों को आशंका है कि उस दौरान मेडिकल में बच्ची को अदला-बदली की गई। जो बच्ची उन्हें सौपीं जा रही थी वह किसी दूसरे की थी। बहरहाल खबर के लिके जाने तक मामला तनातनी वाला ही था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •