कोलकाता/मालदा। राज्य में हत्या जैसी वारदातें बढ़ गई है। मालदा के मानिकचक के मोहना गांव में मंगलवार सुबह को एक दंपती का शव उनके घर संलग्न पोल्ट्री फार्म के पास मिला। इन दोनों की गला रेत कर हत्या की गई थी। इन दोनों के नाम नूर कामाल (40) व लुसी बीबी (32) है। येलोग पोल्ट्री फार्म का व्यवसाय करते थे। स्थानीय निवासी मति खान ने बताया कि इलाके में किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। मंगलवार सुबह को स्थानीय खुदरा मुर्गी व अंडा विक्रेता जब फार्म में मुर्गी खरीदने के लिए गये तो इन दोनों का शव देखा। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में रोष फैल गया।

सूत्रों के मुताबिक इस दंपत्ती की बेटी की शादी हो चुकी है। पति-पत्‍‌नी दोनों पोल्ट्री फार्म चलाकर अपनी जीविका चलाते थे। गांव में किसी के साथ इनकी कोई दुश्मनी नहीं थी। ग्रामीणों का मानना है कि हत्या लूटपाट के उद्देश्य से नहीं की गई ऐसा कुछ पाया नहीं गया। संभव है कि किसी पुरानी दुश्मनी की वजह से यह हत्या हुई।

इधर, सुबह को थाने को सूचित करने पर करीब डेढ़ घंटे से पुलिस के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने मालदा मानिकचक राजमार्ग को जाम कर पुलिस ने जांच का आश्वासन देने पर जाम हट गया। पुलिस दोनों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर सड़क जाम की वजह से यातायात ठप हो गई। मानिकचक के बीडीओ उत्पल मुखोपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे। बीडीओ उत्पल मुखोपाध्याय ने बताया कि जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरप्तार करेगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •