कोलकाता। आम लोगों के लिये एक राहत की खबर है । टैक्सी एग्रीगेटर ओला ने अपनी “शेयर” सेवाओं को सस्ता किया है। इस पेशकश के तहत किरायों में 45 फीसद तक की कटौती की गई है। साथ ही कंपनी ने इस सेवा का विस्तार तीन और शहरों में किया है। शेयर सेवा दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, पुणे, मुंबई और बेंगलुरु में उपलब्ध है।

इन सभी सात शहरों में कंपनी ने किराये घटाए हैं। प्रभावी दरें प्रति किमी करीब तीन रुपए तक आ गई हैं। सबसे ज्यादा कटौती मुंबई और बेंगलुरु में हुई है। इस सेवा का विस्तार चंडीगढ़, जयपुर और अहमदाबाद में किया गया है। घटे किराये इन तीन शहरों में भी लागू होंगे। ओला की अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी उबर भी इसी तरह की सेवा “उबर पूल” के नाम से दे रही है।

ओला के सीएमओ व हेड (कैटगरीज) रघुवेश सरूप ने कहा कि इस सेवा से प्रदूषण घटाने और सड़कों को जाम से मुक्त बनाने में मदद मिली है। कंपनी का दावा है कि बीते आठ से दस महीनों में इस पेशकश की वजह से 48 लाख किलो कार्बन उत्सर्जन कम हुआ। यही नहीं इससे 20 लाख लीटर से ज्यादा ईंधन की भी बचत हुई।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •