हुगली।DD Upadhyay Deendayal-Upadhyay-4पण्डित दीन दयाल उपाध्याय ने कहा था कि पहले राष्ट्रवाद और उसके बाद ही अन्य चीजे। कारण देश से बड़ा कोई नहीं है।  पण्डित दीन दयाल उपाध्याय आरएसएस में थें और वह देश से पहले कुछ नहीं सोचते थे। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी देश के हीत के लिये दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते पर चल रहें हैं। यहीं कारण है कि वह पाक के नापाक हरकतों के माकूल जवाब देने की दिशा में बढ़ रहें हैं। हम मानवता के पक्षधर हैं और किसी भी हाल में हमें मानता की रक्षा करनी है। उक्त बात आज भाजपा के राज्यसभा सांसद चंदन मित्रा ने हुगली जिले में मीडिया कर्मियों के साथ बात चीत में कही। श्री मित्रा इस दिन दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर आयोजित रैली में बोल रहें थें। उक्त रैली काआयोजन हुगली जिला भाजपा द्वारा किया गया था। रैली उत्तरपाडा़ से निकाली गई और रैली में शामिल लगभग एक हजार मोटरसाइकिल सवार विभिन्न जगहों की  प्रक्रिमा करते हुए पण्डुवा तक गये।

उक्त रैली में भाजपा के जिला अध्यक्ष भाष्कर चटर्जी, प्रदेश भारतीय जनता ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सपन पाल व सचिव रामक्रीत यादव ,  जिला ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष विक्की यादव सह श्याम सुंदर पासवान प्रमुख तौर पर मौजूद रहें। प्रदेश भारतीय जनता ओबीसी मोर्चा के सचिव रामक्रीत यादव ने मीडिया कर्मियो के साथ बातचीत में कहा कि हमारे पीएम पाक के नापाक साजिशों का जवाब जल्द देंगें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •